फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाइक सवार पांच बदमाशों ने सेल्समैन से छीना 1.30 लाख रुपयों से भरा बैग

विज्ञापन
पड़ाव में छिनैती के बाद जांच करते सीओ अरुण सिंह। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
पड़ाव।
विज्ञापन

जलीलपुर चौकी क्षेत्र के रामनगर रोड पर एक आयल कंपनी के सेल्समैन को पांच बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर 1.30 लाख रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी, सीओ और मुगलसराय कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस आसपास लोगों से पूछताछ के साथ ही सीसी कैमरों को खंगालने में जुटी है। वाराणसी के विश्वेश्वरगंज निवासी महताब एक निजी ऑयल कंपनी में काम करते हैं। ब़ृहस्पतिवार को वह पड़ाव और रामनगर क्षेत्र से तगादा करके मोपेड से रामनगर से पड़ाव आ रहा था। जैसे ही वह चौरहट गांव के पास पहुंचा तभी पीछे से दो बाइक पर पांच बदमाश आए उसकी गाड़ी में धक्का मार दिया। इससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद बाइक सवार बदमाश बैग छीनकर भाग गये। पीड़ित के अनुसार एक बाइक से बदमाश साहूपुरी रोड की तरफ और दूसरी बाइक से पड़ाव की तरफ भाग निकले। इसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एडिशनशल एसपी अनंत चंद्रशेखर, सीओ अरूण सिंह, जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी अजय यादव मौके पर पहुंच गये। पूछताछ पीड़ित के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ में जुट गई। वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसी कैमरों को भी खंगाल रही है। एडिशनल एसपी अंतत चंद्रशेखर ने बताया कि पीड़ित के अनुसार बैग में एक लाख 30 हजार रुपये पड़े थे। इसकी पुष्टि की रही है। वहीं लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें