फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पांच दोस्तों के साथ नहाने गए किशोर की गंगा में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सतपोखरी गांव का रहने वाला शमशेर अहमद का पुत्र मो सुफियान उर्फ आयान (17) अपने पांच दोस्तों के साथ गंगा नदी पर बनेंकुंडा पम्प कैनाल के समीप नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से डूबने के कारण उसकीं मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस व आसपास के सहयोग से शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सतपोखरी गांव निवासी शमशेर अहमद का पुत्र आयन (17) बृहस्पतिवार की शाम अपने गांव के ही पांच दोस्तों के साथ इस भीषण गर्मी में कुंडा पंप कैनाल गंगा नदी में नहाने गया था। जहां अपने दोस्तों के साथ नहाते समय अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। सूफियाना को नदी में डूबता देख साथ के दोस्त नदी से बाहर निकल शोर मचाते हुए उसे बचाने का गुहार लगाने लगे। इन बच्चों की शोर सुन आसपास के लोग वहां काफी इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचना दे दी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से घंटेभर की मशक्कत के बाद शव को खोज सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार के लोग रोते बिलखते गंगा घाट पहुंचे। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल विजय प्रताप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें