पीडीडीयू नगर। स्थानीय जीआरपी व आरपीएफ जवानों की टीम ने रविवार की भोर में जांच के दौरान चोरी के पांच महंगे मोबाइलों के साथ पांच को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी के आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जीआरपी सुरेश कुमार सिंह व प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ संजीव कुमार के नेतृत्व चल रहे जांच अभियान के दौरान टीम ने पांच संदिग्ध युवकों को पकड़ा। उनकी जांच की गई तो उनके पास से पांच महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में चोरों ने स्वीकार किया कि महंगे मोबाइल चोरी के हैं। पकड़े गए चोरों में जिले के शहाबगंज निवासी मनोज कुमार व अरविंद कुमार और बिहार निवासी अंकित कुमार, अरविंद दास व मनोज राम शामिल हैं। इस संबंध में जीआरपी कोतवाल ने बताया कि चोरों व अन्य तस्करों के खिलाफ जांच अभियान जारी रहेगा। संवाद