फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण दिवसर पर मवैया में हुआ हरिशंकरी वाटिका की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। विकास खंड के मवैया गांव में स्थित एक स्कूल में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन काशी वन्य जीव प्रभाग की ओर से किया गया। जिसमें जलवायु और मिट्टी को संरक्षित करने तथा उनको प्रदूषण से मुक्त करने का संयुक्त अभियान चलाने की अपील की गई। इस दौरान स्कूल परिसर में हरिशंकरी वाटिका की स्थापना भी की गई।
विज्ञापन

संगोष्ठी में डीएफओ दिनेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण के अनुकूल विकास न होने से धरती पर संकट बढ़ रहा है। जिससे जीव जगत पर खतरा बढ़ता जा रहा है। मिट्टी जल तथा वायु को प्रदूषण मुक्त कर स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण किया जाना चाहिए। अन्य वक्ताओं ने मिट्टी के पोषक तत्वों को बचाने की वकालत की तथा वायु प्रदूषण रोकने तथा जल को शुद्ध करने का अभियान चलाने को वर्तमान की जरूरत बताया। इस अवसर पर पीपल, बरगद तथा पाकड़ के पौधों का रोपण कर स्कूल परिसर में हरिशंकरी वाटिका की स्थापना की गई। गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, पर्यावरणविद परशुराम सिंह, समाजसेवी नवल किशोर सिंह, चंद्रप्रभा रेंजर बृजेश पांडेय, खंड विकास अधिकारी रविंद्र प्रताप यादव मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापित कार्यक्रम संयोजक वन क्षेत्राधिकारी अकबाल बहादुर सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें