चंदौली में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताते मछुआरा समाज के लोग। संवाद
चंदौली। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू ने मंगलवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मछली मारने के टेंडर का विरोध किया गया जिसके बाद सरकार ने यू टर्न ले लिया है। समाज के विरोध के बाद सरकार व मत्स्य महकमा मंगलवार को बैकफुट पर नजर आया।
भारी जन विरोध का हवाला देते हुए मत्स्य विभाग ने गंगा में मछली मारने के टेंडर पर रोक लगाने की आधिकारिक घोषणा कर दी। मंगलवार को सहायक मत्स्य निदेशक वाराणसी ने वीडियो जारी कर शासनादेश का हवाला देते हुए टेंडर को रोके जाने की जानकारी दी। जैसे ही यह जानकारी जिले के मछुआरा समाज के लोगों तक पहुंची, उनमें खुशी की लहर दौड़ गयी। इसी मछुआ समाज ने अपनी जीत के तौर पर देखा। समाज के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। संवाद