फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: किन्नर का मकान गिरने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलुआ पुलिस ने मंगलवार को धमाका कर हत्या के प्रयास के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक और विस्फोटक उपकरण बरामद किए हैं। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज गांव में 21 दिसंबर की आधी रात को कुछ लोगों ने विस्फोट कर खश्बू किन्नर का मकान गिरा दिया। इसके बाद खश्बू ने चार लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें एक आरोपी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी मनोज कुमार (52), विशाल उर्फ शालू (30) निवासी बलुआ और मनीष (30 वर्ष) निवासी भगवानपुर बिहार को ग्राम तिरगांवां के पास से गिरफ्तार किया गया। बताया कि आरोपी विशाल उर्फ शालू के विरुद्ध बलुआ थाने में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं मनोज कुमार और मनीष के विरुद्ध भी संबंधित धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें