फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मिली पहली किस्त, जल्द शुरू होगा इंडो-इस्राइल एक्सीलेंस सेंटर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले के किसानों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है। धानापुर ब्लाक के माधोपुर में 15 दिनों के अंदर इंडो-इस्राइल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से कार्यदायी संस्था को पहली किस्त के रूप में एक करोड़ 78 लाख रुपये जारी हो गए हैं। छह करोड़ की लागत से सात हेक्टेयर में तैयार होने वाले यह सेंटर इंडिया और इस्राइल के सहयोग से चलेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिक नर्सरी में रोगमुक्त संकर प्रजाति के सब्जियों के पौध के अलावा यहां पूर्वांचल के किसानों को प्रशिक्षण की भी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

धानापुर विकासखंड के माधोपुर में इंडो इस्राइल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल का शिलान्यास 08 अगस्त 2022 को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया था। जिसके बाद से काम रूका हुआ था। अब सेंटर के निर्माण के लिए नामित उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लि. (यूपीआरएनएसएस) को पहली किस्त भी जारी हो चुकी है। छह करोड़ में तैयार होने वाली नर्सरी में तीन करोड़ रुपये का सीविल कार्य किया जाएगा इसमें किसानों के लिए प्रशिक्षण भवन,ठहरने के लिए आधुनिक सुविधायुक्त आवास सहित कई सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।



एक्सीलेंस सेंटर में तैयार होगी सब्जी की नर्सरी

छह में से करीब तीन करोड़ रुपये में तैयार होने वाले एक्सीलेंस सेंटर में रोग मुक्त संकर प्रजाति की दस लाख से अधिक सब्जियों के पौध तैयार किए जाएंगे। अत्याधुनिक तकनीकी के जरिए कई प्राकर सके सब्जियों के बीज भी तैयार किया जाएगा। बीज और पौध किसानों को सस्ते कीमत पर उपलब्ध होगा। किसानों को बीज के साथ ही प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


नर्सरी को पूर्ण रूप से ग्रीन नर्सरी के तौर विकसित किया जाएगा। यहां 25 केवी का सोलर पैनल भी लगेगा। जिससे नर्सरी बिजली पूर्ति की जाएगी।



नर्सरी के निर्माण को लेकर काम लगभग सभी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा। कार्यदायी संस्था को पहली किस्त मिल चुकी है। शीतल प्रसाद वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें