फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे के लेन देन में हुई फायरिंग, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाना के ख्यालगढ़ गांव में रविवार की शाम दो लोगों में पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगने से दो लोग जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

ख्यालगढ़ गांव निवासी सुधीर सिंह उर्फ गणेश सिंह व निहाल सिंह में पैसे के लेनदेन में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के किसी ने फायरिंग कर दी जिससे निहाल सिंह (26) और संजय सिंह (24) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निहाल सिंह को जिला चिकित्सालय वह संजय सिंह को एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां दोनों का इलाज चल रहा है। इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेशचंद्र तिवारी ने बताया कि दो लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैसे गोली चलने के मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें