अग्नि शमन विभाग ने भवनों में लगने वाली आग से बचाव के प्रति लोगों केे
जागरूक करने के अभियान के तहत मंगलवार को नगर के डीआरएम आफिस में कर्मियों
को आग से बचाव की जानकारी दी।
इस दौरान कार्यालय के बाहर आग लगाकर
उसे बुझाकर दिखाया। कर्मचारियों को अग्निशमनयंत्रों के प्रयोग के बारे में
भी विस्तार से बताया।
इन दिनों अग्निशमन विभाग आग से बचाव के लिए लोगों
को जागरूक कर रही है। डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों के सामने मुख्य
अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि भवनों और कार्यालयों में सामान को
सुव्यस्थित रखना सुनिश्चित होना चाहिए।
खराब विद्युत उपकरणों को तुरंत ठीक
कराना चाहिए, वेल्डिंग, पलायन मार्गों को सही रखना चाहिए, आपातकालीन संगठन
अवश्य लगाए, इसी तरह जले हुए सिगरेट के टूकड़ों को एकत्र न रखने, गैस
सिलेंडर का भंडारण नहीं करना चाहिए।
बबुरी संवाददाता के अनुसार अग्नि शमन
विभाग ने स्थानीय एक आटो एजेंसी परिसर में आग लगने पर बचाव के उपाय बताए।
अग्निशमन
टीम द्वारा परिसर में ही माक ड्रिल द्वारा अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर
आग पर काबू पाने के उपाय समझाए। इस दौरान यूनिवर्सल स्कूल के प्रिंसिपल
अपने विद्यालय के बच्चों सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
बाइट-4300