फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से बचाव के उपाय बताए

Wed, 17 Feb 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्नि शमन विभाग ने भवनों में लगने वाली आग से बचाव के प्रति लोगों केे जागरूक करने के अभियान के तहत मंगलवार को नगर के डीआरएम आफिस में कर्मियों को आग से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन


 इस दौरान कार्यालय के बाहर आग लगाकर उसे बुझाकर दिखाया। कर्मचारियों को अग्निशमनयंत्रों के प्रयोग के बारे में भी विस्तार से बताया।


इन दिनों अग्निशमन विभाग आग से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कर रही है। डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों के सामने मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि भवनों और कार्यालयों में सामान को सुव्यस्थित रखना सुनिश्चित होना चाहिए।

खराब विद्युत उपकरणों को तुरंत ठीक कराना चाहिए, वेल्डिंग, पलायन मार्गों को सही रखना चाहिए, आपातकालीन संगठन अवश्य लगाए, इसी तरह जले हुए सिगरेट के टूकड़ों को एकत्र न रखने, गैस सिलेंडर का भंडारण नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन


बबुरी संवाददाता के अनुसार अग्नि शमन विभाग ने स्थानीय एक आटो एजेंसी परिसर में आग लगने पर बचाव के उपाय बताए।
अग्निशमन टीम द्वारा परिसर में ही माक ड्रिल  द्वारा अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग कर आग पर काबू पाने के उपाय समझाए। इस दौरान यूनिवर्सल स्कूल के प्रिंसिपल अपने विद्यालय के बच्चों सहित तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन






बाइट-4300
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें