फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में लगी आग, अफरा तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के जीटी रोड पर इंडियन ऑयल मार्केटिंग डिवीजन के सामने लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात साढ़े 12 बजे शार्ट सर्किट से जलने लगा। इससे अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। इस बीच ट्रांसफार्मर पर आधारित घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बुधवार की सुबह विभाग ने दूसरा ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन

अलीनगर में जीटी रोड पर इंडियन आयल मार्केटिंग डिविजन के सामने 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इससे पूरे इलाके में बिजली आपूूर्ति होती है। रात साढ़े 12 बजे शार्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई। जेई आरबी यादव ने बताया कि इस प्रचंड गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर में आग लगी थी। उमस भरी गर्मी को देखते हुए लोगों को परेशानी ना हो इसके लिए तत्काल मोबाइल ट्रांसफार्मर लगवा कर बिजली आपूर्ति शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें