क्षेत्र के डिग्घी गांव में स्थित परचून की दूकान में शुक्रवार की सुबह
अगरबत्ती की चिंगारी से आग लग गई। इससे परचून का सामान सहित गल्ले में रखा
1500 रुपया भी जल गया।
ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाने की कोशिश की तब तक हजारों का सामान राख हो गया था।
डिग्घी
गांव में दयाशंकर अग्रहरी की परचून की दूकान है। शुक्रवार की सुबह वह
दूकान में देवी-देवताओं को अगरबत्ती दिखाकर दूकान बंदकर खरीदारी के लिए
चंदौली चले गए।
इसी दौरान अगरबत्ती की चिंगारी से दूकान में आग लग गई और
उसमें रखा करीब 35 हजार रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों
को आग लगने की सूचना सुबह आठ बजे उस समय हुई जब उन्होंने दूकान से धुआं
निकलते देखा लेकिन दूकान में ताला बंद होने के चलते ग्रामीण आग बुझाने में
कामयाब नहीं हो पाए।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना मोबाइल के जरिए दूकानदार को
दी। आनन-फानन में दयाशंकर जब तक दूकान पर आते और दूकान खोलते सारा समान
जलकर नष्ट हो चुका था।
मौके पर जुटे लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।
अगलगी की इस घटना में परचून के सामान के साथ ही दूकान के गल्ले में रखे
1500 रुपये नगद भी जलकर राख हो गए।
ग्राम प्रधान रामलाल यादव ने जिला
प्रशासन से पीडि़त दूकानदार को अहेतुक सहायता दिए जाने की मांग की है।