फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर मिल के गोदाम में आग

Fri, 31 Jul 2015 01:49 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद । औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र में एक बंद पेपर मिल के गोदाम में बुधवार की देर रात आग लग गई। इससे गोदाम में रखे पांच लाख रुपये से अधिक के कागज जल गए।
विज्ञापन


फायर ब्रिगेड के दो घंटे के प्रयास के बाद आग बुझी। आग लगने के कारण की जानकारी नहीं हो सकी।
रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में एक पेपर मिल कई माह से बंद है। लोगों ने बताया कि इस पेपर मिल के गोदाम में इन दिनों भूसी स्टोर किया जा रहा था।

 कंपनी के स्टोर में पेपर भी रखा हुआ था। मिल के बाहर गार्ड की तैनाती की गई है। बुधवार को आधी रात के बाद गार्ड ने गोदाम से धुआं निकलते देखा तो शोर मचाया।

 शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। गार्ड ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक को भी दी। मिल के मालिक जब तक पहुंचते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

लोगों की सूचना पर मुगलसराय से फायर ब्रिगेड के दो वाहन पहुंचे। अलीनगर थाना और औद्योगिक नगर चौकी की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

दो घंटे के  प्रयास के बाद आग बुझी। तब तक फैक्टरी के गोदाम में रखा माल जल गया। मिल के मालिक आरके चौधरी ने बताया कि करीब पांच लाख रुपये का पेेपर जला है। आग लगने के कारण वह बता नहीं पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें