फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट डिपो कारखाना परिसर में लगी आग

Sat, 20 Jun 2015 01:55 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लांट डिपो कारखाना परिसर की सूखी झाड़ियों में शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे आग लग गई। झाड़ियों में आग लगने से आसपास के लोगों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


 सूचना पाकर अधिकारी व कर्मचारी  मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी कारखाने में पहुंची, परन्तु झाड़ियों तक पहुंचने का रास्ता नहीं मिलने पर अग्निशमन दल काफी देर तक मूकदर्शक बना रहा। संयोग से एक घंटे बाद बाद आग स्वत: ही बुझ गयी। वरना कारखाने की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंच सकता था।


गौरतलब है कि मुगलसराय रेलवे क्षे़त्र स्थित प्लांट डिपो कारखाना में ब्रिज, गार्डर, रेलवे लाइन से संबंधित कई कार्य किये जाते हैं। यहां पर ज्वलनशील पदार्थ भी मौजूद रहते हैं। वृहद क्षे़त्र होने के कारण परिसर में कई जगहों पर बड़ी बड़ी झाड़ियां भी उग गयी है। जिसे अधिकारियों की अनदेखी के कारण साफ नहीं कराया जाता है। जिससे इनमें आग लगने की स्थिति हमेशा बनी रहती है।
विज्ञापन


 शुक्रवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे झाड़ियों में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते यह आग प्लांट डिपो कारखाना परिसर में लगभग तीन विस्वा क्षे़त्र तक फैल गयी। यह देख अधिकारियों के हाथ पांव फूल गये और आग से उठने वाले धुएं के गुब्बार को देखकर आस पास के लोग भी वहां जमा हो गये।

 इस बीच फायर ब्रिगेड की टीम कारखाना क्षेत्र में पहुंच गयी। लेकिन बीच में मालगाड़ी खड़ी होने के कारण टीम को झाड़ियों तक पहुंचने का रास्ता नहीं मिल सका। लोगों के बीच चर्चा रही कि यदि आग का फैलाव बढ़ता तो रेलवे की संपत्ति का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें