फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन के पास झाड़ियों में  आग लगी

Tue, 12 Apr 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
विज्ञापन
तालाब की झाड़ियों में लगी आग।
विज्ञापन
 स्थानीय रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर एक समीप स्थित तालाब की झाड़ियों में सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे आग लग गई। जिससे स्टेशन परिसर में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने दो घंटे बाद आग पर काबू पाया। झाड़ियों के समीप मिले बीड़ी के टुकड़े मिले हैं जिससे कयास लगाया जा रहा है कि आग इसी से लगी होगी। इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की  जा रही है। 
विज्ञापन

लाइन नंबर एक के समीप तालाब के किनारे झाड़ियां हैं जहां समीप की नालियों से इंजन के तेल का रिसाव बहकर झाड़ियों के बीच से होते हुए तालाब में बह जाता है। गर्मी का दिन होने के कारण जलती बीड़ी के तेल के संपर्क आने से वहां आग लग गई। अगलगी की सूचना पर रेल कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस संबंध में फायर ब्रिगेड के मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि ज्वलनशील पदार्थ के रिसाव से झाड़ियों में आग लग गई थी। झाड़ियों के पास जली बीड़ी के  टुकड़े मिले हैं जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी ने जलती बीड़ी फेंका होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें