फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: आसमान से आग, गल रहे तार, लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान से बरस रही आग बिजली के जर्जर तारों के लिए आफत बन गई है। लाल होकर तार गल जा रहे है और बिजली गुल हो जा रही है। बिजली की आवाजाही के दिन भर चलने वाले इस सिलसिले से लोगों की नाक में दम हो गया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की अघोषित कटौती का सिलसिला भी शुरू हो गया है। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग भी बढ़ी है। खपत ज्यादा होने के कारण तार गर्म हो जाते हैं। ऊपर से भीषण गर्मी के चलते तार लाल हो जा रहे हैं। जिले के अधिकांश इलाके में पुराने और जर्जर तारों के सहारे विद्युत आपूर्ति होती है। मांग और गर्मी के चलते तार गलकर टूट जा रहे हैं। शुक्रवार से बिजली के हाईटेंशन व एलटी तारों के टूटने का क्रम जारी है। ट्रांसफार्मरों के जंपर, लीड भी जलने लगी है। इसके चलते हर एक घंटे पर कहीं न कहीं तार, जंपर आदि गल जा रहे हैं और बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन

चंदासी उपकेंद्र से जुड़े फीडर संख्या दो में सबसे ज्यादा कनेक्शन हैं। सोमवार की दोपहर ढाई बजे के करीब ओड़वार क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी आने से बिजली गुल हो गई। कर्मचारियों ने करीब एक घंटे बाद गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल की।
चंदौली में सुबह सात से नौ बजे तक कटौती हो रही है। इससे पेयजल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। रात में भी बिजली की आवाजाही बनी रहती है। टांडाकला क्षेत्र के सोनबरसा, चकरा, मठिया गणेशपुरा, जुड़ा हरधन, सरोली, महमदपुर-रमदत्तपुर, पट्टी मारूफपुर, नादी निधौरा आदि गांवों में सुबह पांच से नौ, 11 से दोपहर तीन बजे तक बिजली की कटौती की जा रही है। रात में हर घंटे दो घंटे पर 20 से 25 मिनट के लिए बिजली कटती रही है।
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर से सटे आलमपुर गांव में ट्रांसफार्मर का केबल रविवार की रात आठ बजे जल गया। सोमवार रात आठ बजे तक केबल को नहीं बदला जा सका। लगातार 24 घंटे से बिजली गुल होने के कारण मोबाइल चार्ज नहीं हो पाए। लोगों ने जिलाधिकारी केबल व ट्रांसफार्मर की लीड बदलवाने की मांग की है।

कोट.........
शेड्यूल के अनुसार बिजली पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी तरह की गड़बड़ी को तत्काल दुरुस्त करने को कहा गया है। जर्जर तारों को बदला जा रहा है। इस काम को तेजी से पूरा किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर आपूर्ति मिल सके।- ओमप्रकाश, अधीक्षण अभियंता, चंदौली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें