फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल रिसाव से लगी आग, 15 मिनट में पाया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड बरौनी-कानपुर पाइप लाइन के अलीनगर स्थित पंप स्टेशन पर बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने मॉक ड्रिल कर आपातकालीन परिस्थितियों की तैयारियों को परखा। इस दौरान पंप स्टेशन की मेनलाइन में लीकेज के कारण तेल का रिसाव हुआ और अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी। आग बुझाने के लिए सबसे पहले तकनीकी परिचारक अमित कुमार ने डीसीपी अग्निशमक का प्रयोग किया लेकिन जब आग नहीं बुझी तो पानी तथा फोम से आग को बुझाया गया। मॉक ड्रिल में घायल हुए एक मजदूर क़ो फर्स्ट एड देकर एंबुलेंस से वाराणसी स्थित अस्पताल भिजवाया गया। इन सारे कार्यों को करने में पंद्रह मिनट का समय लगा। इस दौरान डॉ. एके सिंह डिवीजनल वार्डेन नागरिक सुरक्षा, राजेश तिवारी नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन विभाग से नरेंद्र सिंह, मुन्नी सिंह, डीएन खन्ना उप महाप्रभन्धक आईओसी पाइपलाइन, विपिन आर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें