फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: डीआरएम ऑफिस के गलियारे में लगी आग, मची अफरा तफरी, रेलकर्मियों व आरपीएफ की तत्परता से पाया काबू

Tue, 11 Apr 2023 04:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली

सार

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पिछले हिस्से में सहायक सुरक्षा आयुक्त कार्यालय के समीप गलियारे में टूटे फूटे फर्नीचर रखा जाता है। मंगलवार की दोपहर में किसी तरह फर्नीचर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे कर्यालय में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
Chandauli News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के असिन्टेट कमांडेंट कार्यालय के पीछे गलियारे में मंगलवार की दोपहर में 12 बजे कबाड़ में आग लग गई। आग से कार्यालय परिसर में अफरा तफरी मच गई। एक घंटे के प्रयास से आग बुझी।

विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के पिछले हिस्से में सहायक सुरक्षा आयुक्त कार्यालय के समीप गलियारे में टूटे फूटे फर्नीचर रखा जाता है। मंगलवार की दोपहर में किसी तरह फर्नीचर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे कर्यालय में अफरा तफरी मच गई।
गलियारा तक जाने का रास्ता संकरा होने के कारण कुछ कर्मचारी बिल्डिंग के चौथी मंजिल पर चढ़ कर बाल्टी से पानी फेंकने लगे। वहीं आरपीएफ के जवानों ने भी आग बुझाना शुरू कर दिया। आग बुझाने के दौरान चंद्रकांत शर्मा और अंजनी कुमार यादव झूलस गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई और एक घंटे के प्रयास के बाद आग बुझाई। डीआरएम राजेश गुप्ता, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज सहित अन्य अधिकारी भी पहुंच गए। आग से कबाड़ के साथ आफिस में लगे चार विंडो एसी सहित अन्य सामान जल गए। इस संबंध में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त जेथिन बी राज ने बताया की आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है। रेलकर्मियों और आरपीएफ जवानों की तत्परता से समय से आग बुझ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें