फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 3.71 करोड़ खर्च के बाद भी सिल्ट और खरपतवार से पटी हैं नहरें

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। बीते दिसंबर में जिले की 377 नहरों की 3.17 करोड़ से सफाई कराने का सिंचाई विभाग के दावा हवा हवाई साबित हो रहा है। सारी नहरें सिल्ट, झाड़ियों और खरपतवार से पटी हुई हैं। नहरों व माइनरों की सफाई में घोर अनदेखी के चलते टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे किसान परेशान हैं। सिंचाई विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में चंद्रप्रभा प्रखंड से जुड़ी नौ प्रखंड की 244 नहरों की दो करोड़ 30 लाख में सफाई कराई गई थी। वहीं मूसाखांड़ बांध से जुड़ी 133 नहरों की सफाई एक करोड़ 41 लाख से कराई गई थी। कुल 377 नहरों की सफाई में 3.17 करोड़ खर्च किए गए लेकिन नहरों की हालत अभी भी जस की तस है। चकिया क्षेत्र में चंद्रप्रभा नहर प्रणाली से निकलीं मुख्य नहरों और राजवाहों में सिल्ट सफाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के राज्य कार्य समिति सदस्य अजय राय ने मुख्यमंत्री के नाम खुला पत्र जारी कर नहरों की सफाई और मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें