पीडीडीयू नगर में केक की दुकान में लगी आग। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। नगर के गल्ला मंडी स्थित एक केक और ब्रेकरी की फैक्टरी में शनिवार की रात करीब दो बजे शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के ऊपरी हिस्से में रखा बेकरी और केक का सामान नष्ट हो गया।
कूड़ा बाजार चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इससे आसपास की दुकानों और मकानों में आग फैलने से बच गई।
दुकानदार अशद इक़बाल ने बताया कि ब्रेकरी और केक की दुकान के दूसरे फ्लोर पर केक तैयार किया जाता है। रात में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। आग में बेकरी और केक बनाने का सामान जलकर राख हो गया। इससे लाखों रुपये के नुकसान हुआ है।
घटना के दौरान आसपास के मोहल्ले के लोग भी मौके पर जुट गए और दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग बुझाने में सहयोग किया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुटे है। इस सबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। पुलिस और अग्निश्मन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाई।