पड़ाव। जलीलपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मढ़िया स्थित सिक्स लेन के किनारे बंद पड़े महिन्द्रा शोरूम में मंगलवार देर शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और शोरूम धू-धू कर जलने लगा।
शोरूम से उठते धुएं को देख पास स्थित टाटा एजेंसी के कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही शोरूम मालिक मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दो और दमकल गाड़ियां बुलाई गईं, जिनकी मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने का प्रयास किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग बुझाने के बाद पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया हे।