फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: घर में घुसकर महिला से छेड़खानी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक पर महिला से छेड़खानी और जबरदस्ती का प्रयास करने का आरोप लगा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि वह अपने सात वर्षीय बच्चे के साथ घर में रहती है, जबकि उसके पति बाहर काम करते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक अक्सर उसके घर आता-जाता था। बाद में उसकी नीयत पर संदेह होने पर महिला ने उसे समझाया और परिजनों को भी जानकारी दी। आरोप है कि कुछ दिन पहले रात में जब वह बच्चे के साथ सो रही थी, तभी युवक चुपके से घर में घुस आया और जबरदस्ती करने का प्रयास किया। विरोध कर शोर मचाने पर वह भाग निकला। महिला ने युवक पर पहले भी गलत तरीके से छूने और मोबाइल पर अश्लील संदेश भेजने का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें