फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कब्जा हटाने पहुंची टीम पर हमले के मामले में 20 नामजद, 80 अज्ञात पर प्राथमिकी, 14 गिरफ्तार

विज्ञापन
नौगढ़ में पीड़ितों से जानकारी लेते सपा सांसद छोटेलाल खरवार। संवाद
विज्ञापन
नौगढ़ (चंदौली)। जयमोनी रेंज के भरदुआ गांव में बुधवार को अतिक्रमण हटाने वन, राजस्व और पुलिस विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया था। आरोप है कि लाठी-डंडे, गुलेल और तीर-धनुष से हमला किया गया, जिसमें चार लेखपाल और वन विभाग के चार कर्मचारी घायल हुए थे। मामले में 20 नामजद और 80 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वन विभाग के कर्मचारी भोलानाथ की तहरीर के मुताबिक जयमोनी रेंज के बोझ सेक्शन की लहसुनिया बीट स्थित भैंसौड़ा कंपार्टमेंट नंबर-14 में कुछ लोग वन भूमि पर धान की रोपाई कर रहे थे। वन विभाग का कहना है कि जमीन से अतिक्रमण को हटाने के लिए पहले भी कई बार प्रयास किए गए, लेकिन ग्रामीण विरोध करते रहे। इसके चलते हर बार टीम को लौटना पड़ा। बुधवार को वन विभाग ने राजस्व और पुलिस विभाग की टीम के साथ दोबारा कार्रवाई करने पहुंची थी। टीम को देखते ही ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। कुछ ही देर में 100 से 150 ग्रामीण एकत्र हो गए। टीम ने जब अतिक्रमण हटाना शुरू की तो ग्रामीणों ने विरोध तेज कर दिया।

ईंट-पत्थर, लाठी और तीर-धनुष से हमला करने का आरोप
वन विभाग के अनुसार ग्रामीणों ने पहले ईंट-पत्थर और मिट्टी फेंकनी शुरू की। इसके बाद लाठी-डंडे, गुलेल और तीर-धनुष से भी हमला किया। अचानक हुए हमले से भगदड़ मच गई थी। अपनी जान बचाने के लिए कर्मचारियों को पीछे हटना पड़ा। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची सात थानों की पुलिस ने स्थिति संभाली और 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मामले में 20 लोगों नामजद और 80 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। हमले में शामिल बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

-
कोट-
वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर धान की रोपाई की जा रही थी। कब्जा हटाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों ने हमला किया था। मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाकी आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। - देवेंद्र कुमार, सीओ, नौगढ़

सांसद से महिलाएं बोलीं, बाहर से लोगों को बुलाकर पिटवाया
राबर्ट्सगंज के सपा सांसद छोटेलाल ने अधिकारियों और ग्रामीणों से मिलकर घटना की जानकारी ली
संवाद न्यूज एजेंसी
नौगढ़। गिरफ्तार ग्रामीणों से मिलने बृहस्पतिवार को पहुंचे राबर्ट्सगंज के सपा सांसद छोटेलाल के सामने महिलाओं ने पुलिस और वन विभाग पर ही मारपीट के गंभीर आरोप लगा दिए। महिलाओं का कहना है कि बाहर से लोगों को बुलाकर ग्रामीणों को पिटवाया गया और उन्हीं पर हमला करने का आरोप लगा दिया गया।
सांसद ने पहले सीओ देवेंद्र कुमार, एसडीएम मुकेश चंद्र वर्मा और रेंजर अमित श्रीवास्तव से मिलकर घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद गिरफ्तार किए गए आरोपियों से भी मुलाकात की। सांसद के सामने महिलाओं ने पुलिस और वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। महिलाओं का उनका कहना था कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोग बिना वर्दी के लाठी-डंडे लेकर पहुंचे थे। आरोप लगाया कि बाहर से लोगों को बुलाकर ग्रामीणों की पिटाई कराई गई।
महिलाओं ने बताया कि जिस जमीन को लेकर विवाद हुआ, उस पर वे कई वर्षों से खेती करती आ रही हैं। कार्रवाई के दौरान फसल बर्बाद होने से उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि वन विभाग की कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
इनसेट-
सांसद बोले- कानून हाथ में न लें, कागजात के साथ करें कार्रवाई
सपा सांसद छोटेलाल ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनने के बाद उन्हें भरोसा दिलाया कि मामले में कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों से उन्होंने गिरफ्तार लोगों की जमानत कराने और संबंधित कागजात के साथ आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाने की बात कही। सांसद ने अधिकारियों से भी घटना की जानकारी ली और ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोपों को उनके सामने रखा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें