फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क पर ठेला लगाने पर दो के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में सड़क पर अतिक्रमण कर ठेला लगाने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क पर गन्ने का रस बेचते पाए गए दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

नगर में जीटी रोड पर दुकानदार और ठेलेवालों द्वारा अतिक्रमण किए जाने के कारण कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। एसपी आकाश पटेल ने सड़क पर पैदल गश्त कर लोगों को चेतावनी भी दी थी। इससे पहले नगर पालिका के ईओ ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की थी। सोमवार की शाम पुलिस पैदल गश्त कर रही थी, तब दो व्यक्ति मार्ग पर ठेला लगाकर गन्ने का रस बेचते पाए गए। पुलिस ने उन्हें कोतवाली ले जाकर हिरासत में लिया। आरोपियों की पहचान अशोक लाल निगम और सरफिदा, निवासी ग्राम डिग्धी, थाना चंदौली के रूप में हुई। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण के आरोप में दोनों ठेलेवालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई और कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें