पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विशेष मतदाता पुनरीक्षण का निरीक्षण करते सदर तहसीलदार गुलाब चंद्रा।
- फोटो : chandauli
सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व तहसीलदार सदर गुलाब चन्द्रा ने सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कालेज मे लगे विशेष पुनरीक्षण शिविर में अनुपस्थित छह बीएलओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने पुनरीक्षण कार्य में लगे कर्मचारियों से कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनपद में 15 सितंबर से विधानसभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित है, जो 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें निर्वाचक नामावलियों में नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, त्रुटि संशोधन व नाम काटने की कार्रवाई पूर्ण दी जाएगी। इसी के तहत रविवार को जनपद में अलग-अलग स्थानों पर विशेष शिविर लगाए गए थे। पुनरीक्षण कार्यक्रम का जायजा लेने के लिए तहसीलदार सदर व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी गुलाब चन्द्रा सर्वप्रथम मुख्यालय स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां बीएलओ उपस्थित मिले।
जबकि नेशनल इंटर कालेज में छह बीएलओ गैरहाजिर रहे। पूछताछ में मालूम चला कि उक्त सभी बीएलओ शिविर में आए जरूर थे, लेकिन निर्धारित समय से पूर्व ही कैम्प छोड़कर चले गए।