फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेनों के पेंट्रीकार में मिली गंदगी, 1.58 लाख का जुर्माना

विज्ञापन
गया जंक्शन पर ट्रेन की पेंट्रीकार की जांच करती टीम। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के गया स्टेशन पर बृहस्पतिवार को 12 ट्रेनों के पेंट्रीकार की जांच की गई। इस दौरान हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में गंदगी पाई गई। इस पर 1.58 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

पीडीडीयू मंडल के जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि वाणिज्य, आरपीएफ एवं मैकेनिकल विभाग की टीम ने गया स्टेशन पर जम्मूतवी एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनों के पेंट्रीकार की जांच की।
इस दौरान खाने की गुणवत्ता, मात्रा, सफाई, कर्मियों के परिचय पत्र और दस्तावेजों की जांच की गई। कई पेट्रीकार में गंदगी मिलने, हाथों में दस्ताना न पहनने और खाना-नास्ते की मात्रा कम होने की अनियमितताएं पाई गईं।
विज्ञापन

इस पर 1,58,405 रुपये जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि पेंट्रीकार के मैनेजर और कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें