इन फिल्मों का किया निर्देशन
उन्होंने ‘तेरे बिन लादेन’, ‘तेरे बिन लादेन : डेड ऑर अलाइव’, ‘परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण’, ‘सूर्यवंशी’ व रामसेतु जैसी चर्चित फिल्मों का निर्देशन किया है। वहीं उनकी पत्नी ऑस्कर नामांकित श्रद्धा शर्मा भी एक प्रसिद्ध फिल्ममेकर हैं जिन्होंने कई सामाजिक और प्रेरणात्मक विषयों पर काम किया है। उनका जन्म धानापुर के कवई गांव में हुआ था।
अगस्त क्रांति के वीर सपूतों पर जल्द बनेगी फिल्म
निर्देशक अभिषेक व उनकी पत्नी श्रद्धा शर्मा ने शहीदों को नमन करने के बाद यहां के थाना कांड और इतिहास के बारे में स्थानीय लोगों ने विस्तार पूर्वक जानकारी ली। शहीद स्थल पर कुछ समय व्यतीत किया और स्थानीय युवाओं से मुलाक़ात भी की। यहां के इतिहास को सुनकर काफी वह गौरवान्वित हुए और कहा कि पूर्वांचल की यह धरती इतिहास की धरोहर है जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हर भारतीय का कर्तव्य है।
अभिषेक शर्मा ने यह भी बताया कि वे भविष्य में स्वतंत्रता संग्राम के अज्ञात नायकों पर आधारित एक विशेष फिल्म बनाने की योजना पर विचार कर रहे हैं जिसमें धानापुर के शहीदों का भी उल्लेख रहेगा। स्वागत करने वालों में देवेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, बचाऊं सिंह, पप्पू यादव, उमाकांत पांडेय, खुर्शीद आलम, मनोरंजन पांडेय, शिव सिंह, रामेश्वर सिंह, आलोक सिंह और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन रहे।