फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मारपीट, एक दर्जन घायल, ग्राम प्रधान समेत चार पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। थाना क्षेत्र के खरौझा गांव में शनिवार को चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान व उनके समर्थकों ने शनिवार को एक परिवार के एक दर्जन लोगों को लाठी डंडो से मार पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां मिथिलेश व अरूण की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वहीं मौके पहुंचे एसडीएम और सीओ के निर्देश गांव में पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दी गई है। खरौझा गांव में सुदामा पासवान का परिवार सैकड़ों वर्षो से रिहायशी मड़ई लगाकर रहता है। बरसात को देखते हुए सुदामा का परिवार पुरानी हो चुकी मड़ई की शनिवार को मरम्मत करने के काम में लगा था। आरोप है कि चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान राजन सिंह अपने समर्थकों संग सुदामा के घर पहुंच गये और मड़ई लगाने का विरोध करने लगे। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने ग्राम समाज की भूमि बताकर वहां मड़ई लगाने से इंकार कर दिया। जबकि सुदामा ने उसे अपनी पुश्तैनी जमीन बताया। इस पर ग्राम प्रधान ने लेखपाल अमरेश यादव को मौके पर बुला लिया। जमीन नापी के दौरान दोनों पक्षों में नोकझोंक हो गई। तब तक प्रधान पक्ष के लोगों ने सुदामा पासवान के घर में घुसकर उसके परिवार के लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे अरुण कुमार (38), मिथिलेश कुमार (35), बलराम पासवान (55), प्यारी देवी (90) , वीरेंद्र पासवान (38), सुदामा पासवान (60), रिशु (22), पिंकी देवी (30), रमवंती (53), कैलाशी (58), संयुक्ता (30), संगीता (35) घायल हो गए। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी अजय मिश्रा, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी, थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी, चकिया कोतवाल नागेंद्र प्रताप सिंह काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां मिथिलेश कुमार तथा अरुण कुमार का हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में सीओ चकिया प्रीति तिवारी ने बताया कि पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर प्रधान समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस एवं पीएसी के जवानों का पहरा लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें