शहाबगंज। थाना क्षेत्र के तियरा (लठिया) गांव में मंगलवार की रात टीवी देखने को लेकर बच्चों के आपसी विवाद में दो परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान आठ लोग घायल हो गए। बाद में पुलिस ने घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराय। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहाबगंज थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी हमीद के घर पर मंगलवार की रात उसके बच्चों के साथ दूसरे परिवार के बच्चे टीवी देख रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर बच्चों में आपस में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि बच्चों के परिवार के लोग ही आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष से हमीद (60), हनीफ (50), सोहबान (45) व बानो (18) तथा दूसरे पक्ष से गुल मोहम्मद (35), गुड़िया (20), जुबैद (18) व रवीना (16) घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया। जहां हमीद व गुल मोहम्मद, जुबैदा व रवीना की चोट गंभीर देख चिकित्सक ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर चार-चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।