फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्ते को लात मारने के विवाद में मारपीट , एक की मौत

Mon, 19 Apr 2021 11:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/ चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
चंदौली के पीडीडीयू नगर में मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के हृदयपुर गांव में रविवार की रात एक पालतू कुत्ते को लात मारने के विवाद में दो पक्षो में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गया वही रामजन्म (70) घटना से घबराकर बेहोश हो गए ।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने  वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया । जहां उनकी मृत्यु हो गई । सोमवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया । पुलिस के अनुसार वृद्ध की मृत्यु हृदयगति रुकने से होने की आशंका है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा । मृतक के पुत्र प्रमोद कुमार यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज पर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें