रोते - बिलखते परिजन व मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र के जलीलपुर गांव में बुधवार की रात जल निकासी के विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे से मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के शाहिद (45) की मौत हो गई। मौके पर तनाव है, जिसको लेकर भारी पुलिस फोर्स तैनात है।
यह है पूरा मामला
थाना क्षेत्र के जलीलपुर गांव में रेललाइन के पास पानी निकासी की समस्या पिछले 20 वर्षों से है। दोनों तरफ लोगों के मकान हैं और बीच से नाली गुजरती है। निकासी न होने की वजह से पानी गली में ही जमा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है।
इस समस्या को दूर करने के लिए एक वर्ष पहले तत्कालीन चंदौली के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने निधि से जल निकासी के लिए बजट आवंटित किया था। लेकिन रेलवे की अनुमति न मिलने से कार्य नहीं हो सका।