फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अवैध वसूली को लेकर ट्रैक्टर चालक और पुलिसकर्मी में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। ट्रैक्टर चालक और पुलिसकर्मी के बीच शुक्रवार को पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। पैसे मांगने पर चालक सिपाही के गले में गमछा बांध कर खींचने लगा और मारपीट की। यह घटना सकलडीहा रोड के बर्थरा गांव के पास निर्माणाधीन पुलिस लाइन के पास की बताई जा रही है। मारपीट का वीडिओ सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एडिशनल एसपी विनय कुमार में सीओ सदर को इसकी जांच सौंप दी है।सदर कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल होमगार्ड के साथ बालू से भरे बोगा को रोककर वसूली कर रहा था। बोगा चालक थानों पर एकमुश्त धनराशि हर महीने देने की बात कहते हुए विरोध करने लगे। इसप र हेड कांस्टेबल ने बोगा चालक को गाली देते हुए नीचे खींच लिया। इस पर बोगा चालक ने पुलिसकर्मी से उलझ गया। उसने पुलिस कर्मी का कॉलर पकड़ लिया और पीटने लगा। इस बीच दोनों में खेब लात-घूंसे चले। किसी ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह बताया कि सीओ सदर राजेश राय को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें