फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: युवक का मिला शव, पत्नी के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया। कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर गांव में जहर देकर पति की हत्या करने के आरोप में परिवार वालों ने उसकी पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक बिहार पुलिस में कार्यरत था। लालापुर निवासी विनोद ने वर्ष 2015 में पुलिस विभाग में नौकरी मिलने के बाद गांव की ही एक लड़की से प्रेम विवाह क़र लिया था। इसके बाद दोनों के दो पुत्र और एक पुत्री पैदा हुई। परिजनों ने बताया विवाह के कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते थे। एक महीने पहले विनोद छुट्टी लेकर घर आया था और शुक्रवार को संदिग्ध हालत में उसका शव पाया गया। पुलिस ने बताया कि विनोद के परिजनों ने उसकी पत्नी पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि विनोद के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें