फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: धान खरीद सत्यापन के दौरान किसान और लेखपाल में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। तहसील कंप्यूटर कक्ष में धान का सत्यापन कराने पहुंचे शहाबगंज ब्लाक क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी किसान रविंद्र नारायण सिंह से लेखपाल तौफीक के बीच कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे तहसीलदार विकास धर दुबे ने बीचबचाव करते हुए कोतवाली पुलिस को बुलाकर सरकारी कर्मचारी से दुर्व्यवहार करने में किसान को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं आक्रोशित लेखपाल दुर्व्यवहार किए किसान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में डटे रहे। तहसील क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी किसान रविंद्र नारायण सिंह धान खरीद के लिए सत्यापन कराने तहसील में स्थित कंप्यूटर कक्ष में सोमवार को पहुंचे। जहां क्षेत्र की एक महिला लेखपाल से सत्यापन कराने की बात को लेकर कहासुनी होने लगी। उसी दौरान लेखपाल तौफीक ने विवाद में बीच बीच बचाव करने लगे और उन्हें कक्ष से बाहर निकलने को कहा। उसी दौरान लेखपाल की बात उन्हें नागवार लगी किसान रविंद्र सिंह और लेखपाल तौफीक से हाथापाई करते हुए मारपीट हो गई। लेखपाल के साथ हुई मारपीट की सूचना मिलते ही तहसील परिसर में मौजूद लेखपाल हो हल्ला मचाते हुए कंप्यूटर कक्ष पहुंच गए। मामले की जानकारी होते ही तहसीलदार विकासधर दुबे तत्काल मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों का बीच बचाव किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल जय सिंह और कस्बा चौकी इंचार्ज दिनेश पटेल पहुंच गए। जहां से किसान को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए। प्रभारी कोतवाल जय सिंह ने बताया कि लेखपाल की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें