फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पचास हजार नकदी और आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के कंजेहरा गांव के एक बंद घर में घुसे चोर 50 हजार रुपए नकदी, लाखों के आभूषण ले गए। चार कमरों के ताले तोड़कर चोर बर्तन और कपड़े भी ले गए।
विज्ञापन

भुक्तभोगी को घटना की जानकारी तब हुई जब वह चार दिन बाद सोमवार की रात पीडीडीयू नगर से घर पहुंचे। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव निवासी वीरेंद्र गोंड के भाई पीडीडीयू नगर में मकान बना कर रहते हैं।
चार दिन पूर्व वीरेंद्र उनसे मिलने गए थे और वहीं रुक गए। सोमवार की रात वापस गांव पहुंचे और मुख्य गेट का ताला खोलकर घर में घुसे तो स्थिति देख सन्न रह गए। घर के अंदर के दरवाजों का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, चोरों ने घर में रखे चार बक्सों और आलमारी को तोड़कर उसमें रखे 50 हजार रुपए नकद, सोने का मांगटीका, झुमका, चांदी की पैंजनी व पायल के साथ पीतल का गगरा, थाली, लोटा आदि बर्तन और कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में सीओ सदर राजेश राय ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें