जनपद में होने वाली सेना की खुली भर्ती के लिए सेना के अधिकारियोंो और
सैयदराजा के विधायक मनोज सिंह ने शुक्रवार को जिले में कई खेल मैदानों का
निरीक्षण किया।
भर्ती को सकुशल संपन्न कराने के लिए सेना के
अधिकारियों ने आवाजापुर में एक डिग्री कालेज को चिह्नित किया । सेना भर्ती
15 सितंबर से 23 सितंबर तक चलेगी।
जिले में सेना भर्ती कराने के लिए
शुक्रवार को सेना के अधिकारी भर्ती डायरेक्टर कर्नल विनीत प्रभात और
सहायक भर्ती अधिकारी सूबेदार मेजर राजेश यादव आदि खेल मैदान का सर्वे के
लिए जिले में पहुंचे। सबसे पहले वे सकलडीहा और उसके बाद आवाजपुर,
धानापुर और चहनियां में खेल मैदान देखने गए । इसमें उन्होंने सुरक्षित
भर्ती के लिए अवाजापुर में शहीद कैप्टन विजय प्रताप महाविद्यालय को
चिह्नित किया।
कर्नल विनीत प्रभात ने बताया कि जिले में होने वाली
भर्ती में कुल छह जिलो के नवयुवक भाग लेगे । विधायक मनोज सिंह के प्रयास
से चंदौली जिले को पहले दो दिन दिया जायेगा।
बाकी दिन में वाराणसी,
जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र के युवकों की भर्ती की जाएगी। 21
जुलाई को कमिश्नर की मीटिंग के बाद मैदान में भर्ती को हरी झंडी मिलेगी।
इस बाबत विधायक मनोज सिंह ने बताया कि जिले में सेना कि भर्ती होने से
यहां के नौजवानों में उत्साह का माहौल है ।