स्थानीय विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बलुआ फीडर का पैनल बुधवार की रात अचानक तेज आवाज के साथ उड़ गया।
इससे
फीडर में आग लग गई। विद्युतकर्मी जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग ने
उपकेंद्र पर लगे पांच एमवीए के ट्रांसफार्मर को अपने आगोश में ले लिया।
इससे ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया और उपकेंद्र से जुड़े दर्जन भर गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।
स्थानीय
विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बलुआ फीडर के पैनल में बुधवार की रात तेज आवाज
के साथ अचानक आग लग गई। उपकेंद्र पर सो रहे एसएसओ ने किसी तरह भागकर अपनी
जान बचाई।
एसएसओ व अन्य विद्युतकर्मी जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते
तब तक आग ने उपकेंद्र पर लगे पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर भी जल गया।
विद्युतकर्मियों
ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी।
गुरुवार की सुबह एसडीओ प्रशांत
कुमार व जेई सुभाष यादव ने मौके पहुंचकर केसी तीन सेक्शन के अधिकारी केसी
मौर्या को बुलाकर ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराने की कोशिश की लेकिन सफलता
नहीं मिली। इसके चलते रात से ही उपकेंद्र से जुड़े दर्जनों गांवों की बिजली
आपूर्ति ठप है।