पीडीडीयू नगर। जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को लोकतंत्र के भाग्य विधाता, जागरूक हो सब मतदाता के नारे गूंजते रहे। स्कूल कॉलेजों में रैली निकाली गई और मतदाताओं को लोकतंत्र में उनका महत्व समझाया गया। नुक्कड़ नाटक सहित अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से युवा मतदाताओं को जागरूक किया। बताया गया कि लोकतंत्र में मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। यदि सभी लोग इमानदारी से मतदान करें तो बदलाव संभव है।
नगर के रामकृष्ण बालिका इंटर कॉलेज से छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल छात्राओं ने हाथों में मतदाता जागरूकता स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रही थी। विकलांग समाकलन संस्थान की इकाई सम्मान विकलांग विद्यालय अलीनगर की ओर से दिव्यांग छात्रों मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में प्रधानाचार्य बाबूराव, पुष्पा कुशवाहा, रवि पटेल, गौतम कुमार, अंशु चौबे, दिनेश पाल, रीमा, अंशु चौबे, दिरनेश पाल, धनेश कुमार रहे। इसी तरह नगर पालिका इंटर कॉलेज पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली में प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार पांडेय, मयंक मोहन यादव, रमेश कुमार सिंह, मोहम्मद फिरोज खान, योगेश सिंह, अरुण कुमार रहे। इसी तरह नगर के लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज परिसर में प्रधानाचार्य आभा सिंह ने अध्यापकों और छात्रों को मतदान की शपथ दिलाई। बाद में छात्रों ने जागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर आयोजित स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में नेहा केशरी, अलसिफा बानो और एमन खान, निबंध प्रतियोगिता में संगम यादव, अनन्या दुबे, और पलक जायसवाल ने क्रमश पहला दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सचित्र-पीडीडीयू नगर। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस दौरान लोगों को लोकतंत्र में मतदान की महत्ता समझाई गई।
कंदवा संवाददाता के अनुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को मां मंशादेवी स्नातकोत्तर महा विद्यालय बरहनी में मतदाता जनजागरूकता रैली निकाली गयी। इस दौरान छात्राओं ने ऽअब है मेरे वोट की बारी ऽ नामक नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। रैली को प्रबंधक सुनील सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली में शामिल छात्राएं लोकतंत्र का भाग्य विधाता,जागरूक हो सब मतदाता आदि नारे लगाती चल रही थी। इस अवसर पर डॉ. समर बहादुर सिंह, सोनम चौरसिया, ज्योति, पल्लवी, अलका, अन्नू, सुष्मिता, शालिनी रहे। इलिया संवाददाता के अनुसार किसान इंटर कॉलेज सैदूपुर तथा इंदर बालिका इंटर कॉलेज बरहुआ में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर सोमवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर वाद-विवाद और क्वीज प्रतियोगिता भी हुई। मतदान में अपनी भागीदारी निभाने के साथ ही साथ गांव गली एवं मोहल्लों में लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करने के लिए शपथ भी दिलाया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेश कुमार, डॉ ओमप्रकाश चौबे, राम प्रकाश राय ,संजय सिंह चंदेल, हृदय नारायण, पूनम देवी, शिवमंगल सिंह, रामअवतार सिंह, पूनम देवी, रियासत अली, इंद्रदेव सिंह रहे। क्षेत्र के सलया गांव स्थित डॉ.अंबेडकर पुस्तकालय समिति की ओर से राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान की रैली निकाली गई। इस दौरान अश्वनी भारती, श्याम बिहारी, कन्हैया लाल, रामकृत, रामशरण, सुखराम रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार मां भवानी पीजी कॉलेज सोगाई में राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत छात्रों को शपथ दिलाया गया। बाद में छात्रों ने रैली निकाल कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र उपाध्याय, डॉ. अश्वनी श्रीवास्तव, डॉ. हेमंत कुमार, यशवंत सिंह यादव, मुन्ना सिंह, मनोज यादव रहे। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार विकास खंड के साधन सहकारी समिति पचोखर से पांडेयपुर तक सरस्वती ज्ञान निकेतन चंदाइत, स्वामी कबीर मेमोरियल ट्रस्ट और बीपी. उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दिहुलिया की ओर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में अंजनी कुमार चौबे, बृजेश कुमार बिंद, दिलीप कुमार मौर्य, राजन कुमार गुप्ता, मारकंडेय गुप्ता, डॉ. मृदुल विश्वास, राजमन पांडेय, रमेश प्रसाद बिंद, हरिद्वार प्रसाद गुप्ता, अनमोल सिंह रहे। धानापुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदाता दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना और रोवर्स/रेंजर्स के छात्रों नें संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान छात्रों नें हाथों में लिखे स्लोगन को लेकर आधी रोटी खाएगें, मतदान करनें जाएगें के नारे लगाते हुए लोगों को शत प्रतिशत मतदान करनें के लिए प्रेरित किया। रैली कॉलेज से शुरू होकर ब्लाक मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन, बस स्टैंड़, युनियन बैंक तथा कस्बे का भ्रमण करते हुए शहीद स्मारक स्थल पर पहुंची। इस मौके पर चीफ प्राक्टर डॉ.सुभाष राम, डॉ.प्रवेश कुमार, डॉ.सत्यप्रकाश वर्मा, नीरज प्रसाद, डॉ.संजय कुमार यादव, अनिल यादव, दिनेश, नंदलाल रहे। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर सोमवार को तहसील सभागार में गोष्ठी हुई। इसमें राजस्व कर्मी और शिक्षकों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर लोगों को मतदान के लिये प्रेरित करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम की शुरूआत एसडीएम प्रदीप कुमार और तहसीलदार वंदना मिश्र ने की। गोष्ठी में लोकतंत्र में सबके मतदान को आवश्यक बताया गया। इस अवसर पर बीईओ सुरेन्द्र बहादूर सिंह रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के धरावं इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
चकिया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को नगर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकिया, प्राथमिक विद्यालय चकिया प्रथम, प्राथमिक विद्यालय चकिया द्वितीय आदित्य नरायण राजकीय इंटर कालेज के बच्चों के साथ स्थानीय प्रशासन के सहयोग से गाजे-बाजे के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली के बाद चकिया तहसील परिसर में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। तहसील परिसर में भाषण, रंगोली एवं निबंध प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता को पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व रैली को एसडीएम विजय मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान रंगोली, निबंध, एकांकी तथा गीत संगीत के माध्यम से राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूक किया गया तथा अच्छे कार्यो को लेकर प्रशस्ति पत्र भी बच्चों दिया गया। वहीं तीन बीएलओ के अच्छे कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस दौरान तहसीलदार फूलचंद यादव, ईओ मेहीलाल, बीईओ, चंद्रशेखर आजाद, प्रधानाचार्य नागेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र सोनकर, आरती माला रहे। अध्यक्षता परशुराम सिंह ने और संचालन चन्द्रप्रकाश गांधी ने किया।