फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान कल्याण मिशन से किसानों में आएगी खुशहाली: साधना सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। कृषि विभाग विभाग की ओर से विकासखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को कृषि प्रदर्शनी व किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने किया। उन्होंने क्षेत्रीय किसानों को सम्मानित करते हुए प्रदेश सरकार की ओर से बुधवार से आरंभ हुए किसान कल्याण मिशन के बारे में बताया। गोष्ठी में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खेती से संबंधित जानकारी भी दी।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसान हित की नीतियों व कार्यक्रमों को कुशलता पूर्वक संचालित कर कृषकों को देश की मुख्यधारा के साथ जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। इससे जय जवान-जय किसान का नारा सार्थक हो रहा है। कहा कि किसानों का उत्थान विपक्षी दलों को रास नहीं आ रहा है। वे कई प्रकार की गलतफहमियां पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। कहा कि किसानों की आमदनी को वर्ष 2022 तक हर हाल में दोगुनी की जाएगी। किसान खुशहाल होगा तो देश भी खुशहाल होगा। किसानों की खुशहाली के लिए प्रदेश में बुधवार को किसान कल्याण मिशन का शुभारंभ किया गया है। यह किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा। इस मौके पर सीडीओ अजितेंद्र पांडेय, बीडीओ रक्षिता सिंह, डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे, अपर कृषि अधिकारी सूरश्याम सिंह, एडीओ पंचायत राकेश श्रीवास्तव, एडीओ कृषि श्यामसुंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें