फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोढ़िया में क्रय केंद्र न खोलने से किसानों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। धानापुर विकास खंड अंतर्गत ढ़ोढ़िया सहकारी समिति को इस वर्ष क्रय केंद्र नहीं बनाया गया है। इससे किसानों को गेहूं बेचने के लिए 15 किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। मजबूरीवश किसान औने पौने दाम पर बिचौलियों को गेहूं बेचना पड़ रहा है। इसको लेकर किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों की सुविधा के लिए डेढ़ दशक पूर्व साधन सहकारी समिति ढोढिया की शुरूआत हुई। यहां लगातार किसानों के लिए रबी और खरीफ के सीजन में धान व गेहूं क्रय केंद्र खोले जाते रहे हैं। इस क्रय केंद्र पर गौसपुर मड़ैया ,कादिराबाद, ढ़ोढ़िया, इनायतपुर, हेतमपुर, करजौरा, इकबालपुर, नौरंगाबाद, मिर्जापुर सहित आस पास के एक दर्जन से अधिक गांवों के किसान धान और गेहूं बेचते रहे हैं। कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के उद्देश्य से लागू लॉकडाउन के बीच गेेहूं खरीद केंद्र की संख्या कर दी गई है। इसी में ढोढिया साधन सहकारी समिति को केंद्र नहीं बनाया गया है। इससे यहा के किसानों को 15 किलोमीटर दूर एवती क्रय केंद्र पर गेहूं ले जाना पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव ने पिछले दिनों डीएम, सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों से गेहूं क्रय केंद्र खोलने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्र के पूर्व प्रधान वंशलोचन यादव, राकेश यादव, गुरु प्रकाश यादव, अरविंद सिंह, फिरोज खान, राजनाथ यादव, राजेश्वर सिंह, रज्जू, उदय यादव, त्रिभुवन सिंह, मनोज उपाध्याय ने आदि किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि ढोढिया को क्रय केंद्र नहीं खोला गया तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें