फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: किसान मृदा परीक्षण के बाद उर्वरकों का करें संतुलित प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र, बिछियां कला में बृहस्पतिवार को किया गया।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, सहायक निदेशक शामिल हुए।
शुभारंभ सहायक निदेशक राजेश कुमार राय ने किया। उन्होंने किसानों को मृदा नमूना एकत्रीकरण की विधि और प्रयोगशाला में परीक्षण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। बताया कि मृदा परीक्षण के बाद तैयार मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर मुख्य एवं सूक्ष्म पोषक तत्वों की उपलब्धता का पता लगाया जा सकता है, जिससे फसलों के लिए संतुलित उर्वरक प्रयोग किया जा सके।
विज्ञापन

सहायक निदेशक वाराणसी राजेश कुमार राय ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा परीक्षण आधारित खेती के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें