फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को धान खरीद का समय से हो भुगतान : दर्शना सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आदर्श ग्राम सभा सिकरी की प्रगति और समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें ग्राम सभा के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि धान खरीद का किसानों को समय से भुगतान होना चाहिए उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो साथ ही ग्रामीणों और किसानों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और जल्द समाधान आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सांसद ने धान खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और किसानों के लिए सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया। कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने में परेशानी नहीं होनी चाहिए।
क्रय केंद्रों पर सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किसानों को समय पर भुगतान और सभी जरूरी सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। इसके अलावा खाद और सिंचाई पर भी चर्चा की गई। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि क्षेत्र में खाद की आपूर्ति समय पर हो और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें