फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली-सैदपुर घाट के बीच सड़क चौड़ीकरण के लिए हो रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का धरना शनिवार को 17वें दिन भी जारी रहा है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया।किसान मोर्चा के संयोजक अधिवक्ता महेंद्र प्रसाद ने कहा कि जब तक प्रभावित किसानों को चार गुना मुआवजा और अन्य सुविधाएं नहीं मिल जातीं तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे जिलाधिकारी से किसानों का प्रतिनिधिमंडल वार्ता करेगा। यदि 27 अप्रैल को समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संघर्ष तेज किया जाएगा धर्मदेव मौर्य, राकेश कुमार मौर्य, इरावती देवी, रोहित यदुवंशी, शाहजहां बेगम, सुशील यादव, वीर बहादुर मौर्य, मुन्नू यादव, हृदय नारायण यादव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें