भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले गुरैनी पंप कैनाल पर किसानों का धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
शाम
को एसडीओ बंधी डिवीजन नवल किशोर सिंह जिलाधिकारी का पत्र लेकर धरना स्थल
पर पहुंचे और किसानों को धरना समाप्त करने के लिए काफी समझाया-बुझाया।
लेकिन धरनारत किसानों ने उनकी एक न सुनी और धरना जारी रखा।
भाकियू के
वाराणसी मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि गुरैनी लघुडाल नहर को
गंगा कटान से मुक्ति दिलाने के लिए कई बार शासन-प्रशासन से गुहार लगाई गई।
बावजूद इसके समस्या के निराकरण के लिए आज तक कोई सार्थक प्रयास नहीं किया
गया जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। धरना देने वालों में
शेषनाथ यादव, शिवराज यादव, चंद्रिका मौर्य, सुमंत सिंह, अंगद यादव, लक्ष्मी
आदि रहे।