फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअर के आतंक से परेशान है तटवती इलाकों के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांवों के किसान जंगली सुअरों के आतंक से परेशान हैं। सुअर गन्ना व अरहर की फसलों को बर्बाद कर दे रहे हैं। फसलों के बर्बाद होने से किसान काफी चिंतित हैं। कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांवों नौबतपुर, चारी, दैथा, चिरईगांव, केदारपुर, मुड्डा, पोखरा, धनाइतपुर, अरंगी, कुंआ, अदसड़, ककरैत और करौती गांव के किसान सीमित संसाधनों और अलग अलग तकनीकी से पैदावार बढ़ाने की जुगत में लगे हैं। उनकी सारी जुगत पर नीलगाय के बाद अब जंगली सुअर और हिरन पानी फेरने लगे हैं। नीलगायों के साथ साथ जंगली सुअरों और हिरनों ने गन्ना और अरहर आदि फसलों की ओर नजरें टेढ़ी कर ली हैं। पहले तो किसान नीलगाय को ही अपना दुश्मन मानते थे, लेकिन अब जंगली सूअरों और हिरनों ने भी आतंक मचा रखा है। ऐसे हालात में किसानों के समक्ष अपनी फसल बचाने की समस्या खड़ी हो गई। किसानों ने अपनी इस परेशानी से वन विभाग और कृषि विभाग को भी अवगत करा दिया है। लेकिन आज तक किसानों की समस्या का कोई निदान नहीं हो सका है। क्षेत्र के अजीत सिंह, रविशंकर सिंह, विनोद तिवारी, पप्पू पांडेय, भीम तिवारी, अक्षयनाथ तिवारी ने कहा कि जंगली सुअर तो नीलगायों से भी ज्यादा खतरनाक हो गए हैं। वन विभाग को सुअरों और हिरनों को पकड़ने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें