फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना देकर किसानों ने सुनाई समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। भारतीय किसान यूनियन भुल्लर गुट के बैनरतले किसानों ने शुक्रवार को क्षेत्र के डवरी कला में सोशल डिस्टेेंसिंग का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन कर किसानों की समस्याएं सुनाई। आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से किसानों को पानी नहीं मिल रहा है। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरनारत किसानों ने कहा कि भाकियू चकिया तहसील की ओर से जिला अधिकारी, एसडीएम चकिया, तहसीलदार, सीओ चकिया, अवर अभियंता से भी बार-बार सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की मांग की गई। बावजूद इसके प्रशासन मौन है। किसानों ने चकिया में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के रहने, लतीफसाह बियर से निकलने वाली लेफ्ट कर्मनाशा से संबंधित धनावल राजवाहा, गौरी माइनर, बड़गांव, सित्तौरिया माइनर, डूही सूहि माइनर, की साफ सफाई कराकर टेल तक पानी पहुंचाने, माइनरों पर पर हुए अतिक्रमण हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें