फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों से ओवरफ्लो कर रहे पानी को रोकने में जुटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। नरायनपुर पंप कैनाल से निकली मुख्य नहर में क्षमता से अधिक पानी छोड़े जाने व पटरी क्षतिग्रस्त होने से जेवरियाबाद से लेकर असना तक कई जगहों पर नहर ओवरफ्लो हो रही है। इससे बरहनी, जेवरियाबाद, घोसवा, अमड़ा, कंदवा, असना, कंजेहरा आदि गांवों के किसानों की सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न हो गई है। किसान नहर पटरी पर बोरे में मिट्टी भरकर पानी के बहाव को रोकने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनका प्रयास निरर्थक साबित हो रहा है। नरायनपुर से निकल कर मुख्य नहर जेवरियाबाद, घोसवा, अमड़ा, कंदवा, असना होते हुए कंजेहरा तक गई हुई है। किसानों का आरोप है कि नहर की पटरी कमजोर हो जाने से पानी जेवरियाबाद, घोसवा, अमड़ा, कंदवा, असना के बीच मार्ग को पार कर बरहनी, जेवरियाबाद, कम्हरिया, कोरमी, बकौडी, असना, कंजेहरा गांव के खेतों में जा रहा है। इससे सैकड़ों एकड़ खेत के धान की फसल जलमग्न हो गई है। गांवों के पास निकासी बाधित होने से खेतों में जमा पानी नहीं निकल पा रहा है जिससे फसल के बर्बाद होने की संभावना हो गई है। रविवार को अमड़ा के रामकिशुन जायसवाल व पार्वती देवी आदि ने अपने खेत के पास बोरे में मिट्टी भरकर पानी के बहाव को रोकने का प्रयास तो किया लेकिन उनका प्रयास कारगर साबित नहीं हुआ। किसान विनोद वर्मा, नारायण सिंह, सुधार यादव, रंजीत यादव, विशनु यादव, राधे यादव, राजू, कमलेश, अवनीश, ददन यादव, पप्पू, आलोक ने सिंचाई विभाग के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नहर के पटरी की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें