सहकारी समितियों पर खाद न मिलने से नाराज किसानों ने सोमवार की दोपहर में
भाजपा नेता हरेन्द्र राय के नेतृत्व में डिग्घी साधन सहकारी समिति पर
प्रदर्शन किया।
इस दौरान उन्होंने खाद उपलब्ध करवाने की मांग की ।
एआर कोआपरेटिव ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही खाद वितरण आरंभ हो जाएगा। फिर
प्रदर्शन समाप्त हुआ।
भाजपा नेता डा. हरेन्द्र राय ने जनौली, एवती,
बरहनीं, देवकली, ढोढिया, धानापुर, डबरिया आदि के सहकारी समितियों का भ्रमण
कर वहां पर खाद की स्थिति देखी। कहीं किसानों को खाद वितरित नहीं होता देख
वे डिग्घी सहकारी समिति पर पहुंचे। यहां भी खाद का वितरण नहीं हो रहा था।
इस पर किसानों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और खाद की मांग करने लगे। भाजपा
नेताओं ने प्रदर्शन स्थल से ही एआर कोआपरेटिव को फोन किया। इस पर एआर
कोआपरेटिव राजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जल्दी ही खाद वितरण का कार्य शुरू
हो जाएगा। इस दौरान कामेश्वर,परमानंद सिंह, दरोगा, आलोक राय, गुलाब मिश्र,
अविनाश बिंद, आदि रहे।