फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: अफसरों के देरी से पहुंचने पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को आयोजित किसान दिवस में अफसरों के समय से नहीं पहुंचने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। बैठक का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। इस बीच किसानों का एक गुट धरने पर बैठ गया। डीएम के मनाने पर किसानों ने बैठक में हिस्सा लिया और बिजली, पानी, खाद आदि की समस्याएं उठाईं। डीएम ने किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारित करने का निर्देश दिया। बीते बुधवार को मुहर्रम की वजह से किसान दिवस का आयोजन स्थगित कर दिया गया था। गुरुवार को किसान दिवस दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट में आयोजित किया गया था। किसान समय तक पहुंच गए थे लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचे। इससे नाराज किसान उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सभागार से बाहर प्रदर्शन करने लगे। इस बीच सीडीओ पहुंचे लेकिन किसानों का एक गुट धरने पर बैठा रहा। बाद में डीएम के मनाने पर किसान बैठक में शामिल हुए। किसानों ने नहरों में पानी नहीं होने, बिजली कटौती और खाद समेत अन्य समस्याएं गिनाईं। इस पर डीएम ने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्याओं का निराकरण करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें