इलिया। पिछले एक पखवारे से यूरिया खाद की किल्लत के बाद शनिवार को सहकारी समिति इलिया पर 300 और खरौझा पर महज 300 बोरी यूरिया पहुंची। खाद आते ही समितियों पर किसानों की भीड़ जुट गईा। किसानों की भारी भीड़ देखते हुए सचिव रामभरोस यूरिया वितरण को लेकर संशय में पड़ गए। वितरण में देर होने पर किसानों के सब्र का बांध टूट गया और वे समिति पर हो हल्ला मचाने लगे। सूचना मिलते ही सोसाइटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुशवाहा भी मौके पर पहुंच गए।
ें जिला कोऑपरेटिव अध्यक्ष एआर सोनी ने बुधवार तक यूरिया की और खेप केंद्रों पर भेजने का आश्वासन दिया। पिछले एक पखवारे से क्षेत्रीय किसानों को समिति से उर्वरक न मिलने से धान की फसल पीली पड़ने लगी थी। इससे किसान खुले बाजारों से ऊंचे दर पर यूरिया खरीदने को विवश हो रहे थे। समितियों पर यूरिया आने की सूचना फैलते ही किसानों का हुजूम उमड़ पड़ा। किसान यूरिया न मिलने पर हो-हल्ला मचाने लगे। सोसाइटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुशवाहा ने किसानों में 300 बोरी खाद वितरण के बाद शेष बचे किसानों को बुधवार को पुन: खाद का रैक आते ही वितरित किए जाने का भरोसा देकर शांत कराया। तब जाकर समिति के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।